गाजीपुर
भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक स्व. ओमप्रकाश गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
वक्ताओं ने कहा- जनसेवा और सरल व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे
गाजीपुर। क्षेत्र के कुंडेसर गांव निवासी भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक एवं किसान स्व. ओमप्रकाश गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में हवन-पूजन के बाद श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जनसेवा के लिए समर्पित था जीवन
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना राय ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश गुप्ता भाजपा के प्रति पूरी तरह समर्पित कार्यकर्ता थे। वे सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा निःस्वार्थ भाव से समाज और लोगों की सेवा की, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
स्व. ओमप्रकाश गुप्ता के पुत्रों ने कहा कि उनके पिता का पूरा जीवन समाजसेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ब्राह्मण समाज के लोगों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान राजकुमार गुप्ता, चंदन गुप्ता और वरुण गुप्ता ने उपस्थित आचार्यों, पंडितों एवं ब्राह्मण समाज के लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर राय, आलोक शर्मा, प्यारे मोहन यादव, आयुष पांडेय, अजीत राय, सच्चिदानंद राय, बबुआ जी, उपेंद्र राय, गुड्डू गुप्ता, शिवम गुप्ता, गणेश गुप्ता, प्यारेलाल गुप्ता, राजा बाबू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
