Connect with us

बलिया

रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की बैठक में उठीं मजदूर हितों की मांगें

Published

on

Loading...
Loading...

बाबूलाल राजभर बोले— जल्द मिलेगा न्याय

*समान काम का समान वेतन, सीधे खाते में मजदूरी, दुर्घटना बीमा और स्थायीकरण पर हुई चर्चा

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को रेलवे ठेका मजदूर यूनियन, शाखा बलिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठेका मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए संगठनात्मक रणनीति बनाई गई।

बैठक के मुख्य अतिथि एवं यूनियन के महामंत्री बाबूलाल राजभर ने कहा कि मजदूर किसी भी देश के विकास की रीढ़ होते हैं। उनके बिना कोई भी निर्माण अथवा विकास कार्य संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और श्रम एवं रेल मंत्रालय से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मजदूरों की जायज मांगें शीघ्र पूरी होंगी।

बैठक में समान काम का समान वेतन, ठेका मजदूरों की मजदूरी का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में करने, प्रत्येक मजदूर के लिए 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लागू करने तथा लंबे समय से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

Advertisement

यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वदेव भगत ने कहा कि संगठन पिछले 18 से 20 वर्षों से मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। अब यह संघर्ष निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और केंद्र सरकार से अपेक्षा है कि वह जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर मजदूरों को राहत प्रदान करेगी।

बैठक की अध्यक्षता सर्वदेव भगत ने की, जबकि संचालन अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर रामबदन, विकास वर्मा, लक्ष्मी यादव, जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में रेलवे ठेका मजदूर उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page