Connect with us

अपराध

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया दरोगा

Published

on

Loading...
Loading...

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में विजिलेंस टीम ने रोहटा थाने के उप निरीक्षक सनी सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पीड़ित पक्ष से एफआर (फाइनल रिपोर्ट) दर्ज कराने के लिए तीन लाख रुपये की मांग की थी। आरोपित और पीड़ित के बीच सौदा डेढ़ लाख रुपये में तय हुआ था।

दरोगा ने यह रिश्वत सेना में तैनात अधिकारी ओमवीर सिंह से मांगी थी, जिनकी बहू ने 14 मई को उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता की सूचना पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

गिरफ्तारी के दौरान दरोगा ने टीम से हाथापाई की और मौके से भागने की कोशिश की, जिससे विजिलेंस के कुछ सदस्य घायल भी हो गए। पुलिस के पास आरोपी दरोगा और शिकायतकर्ता के बीच व्हाट्सएप कॉल और रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं, जिनमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होती है।

विजिलेंस टीम ने आरोपी को कंकरखेड़ा थाने लेकर जाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। एसपी विजिलेंस इंदू सिद्धार्थ ने मामले की जांच की और एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा को रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद आरोपी दरोगा सनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page