Connect with us

वाराणसी

रिश्वतखोरी पर CBI का वार, रेलवे के कई बड़े अधिकारी रंगे हाथ दबोचे गए

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी-लखनऊ-गाजियाबाद में CBI का एक्शन, नकदी और फर्जी बिल बरामद

वाराणसी। रेलवे विभाग में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए सीबीआई ने मंगलवार को उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के कई कार्यालयों में एक साथ छापेमारी की। वाराणसी, लखनऊ और गाजियाबाद में हुई इस कार्रवाई में रेलवे के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई की टीमों ने 14 जुलाई को लखनऊ के चार, वाराणसी के छह और गाजियाबाद के एक ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान करीब 5 लाख रुपये नकद, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए गए।

सीबीआई को शिकायत मिली थी कि उत्तर रेलवे की ‘गति शक्ति’ परियोजना के अंतर्गत भदोही में काम कर रही एक निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने फर्जी बिल पास किए और इसके बदले भारी रिश्वत ली। जांच में सामने आया कि बिल पास कराने के लिए अधिकारियों ने सीधे नकद राशि ली थी।

Advertisement

लखनऊ में तैनात उप मुख्य अभियंता विवेक कुशवाहा ने एक निजी व्यक्ति से 7 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। वहीं वाराणसी में वरिष्ठ DEN राकेश रंजन, OS मनीष कुमार, SSE अभिषेक गुप्ता, लेखा अनुभाग अधिकारी योगेश गुप्ता और वरिष्ठ लिपिक सुशील कुमार राय ने भी ठेकेदारों से रिश्वत लेकर फर्जी बिल पास कराए।

गिरफ्तार आरोपियों में विवेक कुशवाहा (उप महाप्रबंधक समन्वय, उत्तर रेलवे), राकेश कुमार (वरिष्ठ उप महाप्रबंधक समन्वय, उत्तर रेलवे), मनीष कुमार (वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, डीआरएम कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी), अभिनंदन गुप्ता (वरिष्ठ उप महाप्रबंधक समन्वय, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी), योगेश गुप्ता (लेखा अनुभाग अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी), सुशील कुमार राय (वरिष्ठ लिपिक, सहायक अभियंता कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे), प्रवीण कुमार सिंह (निदेशक टैंगेंट प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली) और जिमी सिंह (टैंगेंट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी) शामिल हैं।

सीबीआई के अनुसार एक सहायक अभियंता, जिसने 2.75 लाख की रिश्वत ली थी, फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। मामले में टैंगेंट इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और अन्य अज्ञात आरोपी भी जांच के दायरे में हैं। सीबीआई ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page