Connect with us

चन्दौली

रिंग रोड पर दुर्घटना के बाद जागा जिला प्रशासन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। आमजन को वाराणसी शीघ्र पहुँचने के लिए सरकार द्वारा विगत दिनों जनपद चंदौली के पचफेड़वा से वाराणसी के लिए रिंग रोड का निर्माण कराया गया। उक्त रिंग रोड पर विगत माह एक तरफ से आवागमन शुरू कराया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि रिंग रोड पर सिर्फ छोटे वाहनों का ही संचालन होगा। बड़े वाहनों पर पूरी तरह आवागमन के लिए रोक रहेगी। लेकिन डीएम के निर्देश की अवहेलना करते हुए रिंग रोड पर धड़ल्ले से बड़े वाहनों का भी आवागमन होता रहा। इसको लेकर कई बार खबर भी प्रकाशित की गई। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी।

Loading...

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी व कर्मचारी बड़े वाहनों की आवाजाही पर मौन स्वीकृति प्रदान करते रहे। लेकिन उक्त रिंग रोड पर विगत दिनों हादसा होने के बाद जिला प्रशासन नींद से जाग गया और रिंग रोड के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। नागरिकों का कहना है कि दुर्घटना होने के बाद जिला प्रशासन जागा है। जबकि इसके पूर्व भी हादसे को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी। वहीं रिंग रोड पर सुरक्षा में तैनात कर्मी भी जिलाधिकारी के आदेश की धज्जियाँ उड़ाते रहे। अब देखना यह है कि बड़े वाहनों पर कितने दिनों तक रोक का असर रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page