Connect with us

मनोरंजन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आयुष्मान खुराना को‌ मिला आमंत्रण

Published

on

Loading...
Loading...

बॉलीवुड स्टार और युवा आइकन आयुष्मान खुराना को अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। इस शुभ समारोह में आयुष्मान भारत के सबसे बड़े दिग्गजों के साथ शामिल होंगे, जिनमें विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, धनुष, मोहनलाल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रभास और तमाम उद्योगपति भी शामिल होंगे जिसमें मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी आदि शामिल हैं।

Loading...

आयुष्मान को मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुंबई महानगर संपर्क प्रमुख सीए अजीत पेंडसे ने व्यक्तिगत रूप से ‘राम लला’ के भव्य अभिषेक समारोह का निमंत्रण सौंपा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के अवसर पर मंदिर परिसर में एक लाख से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है। इस समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भी उपस्थित रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page