मनोरंजन
रामायण के जटायु-गरुड़ बने सुनील वर्मा आज कहां हैं, कैसी बीत रही जिंदगी ?
नई दिल्ली। रामानंद सागर की चर्चित धार्मिक धारावाहिक ‘रामायण’ को प्रसारित हुए लगभग 39 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इसकी कहानी और कलाकारों को दर्शक नहीं भूले हैं।
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी जैसे प्रमुख कलाकारों की चर्चा अक्सर होती रहती है, वहीं कई सहायक किरदार निभाने वाले कलाकार भी दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं। इन्हीं में एक नाम अभिनेता सुनील वर्मा का है, जिन्होंने ‘रामायण’ में जटायु और गरुड़ जैसे महत्वपूर्ण किरदारों को जीवंत किया था।
उन्होंने केवल यही नहीं, बल्कि इंद्र और नरांतक जैसे अन्य पात्र भी निभाए थे। अपने प्रभावशाली अभिनय से उन्होंने इन भूमिकाओं को यादगार बना दिया।गरुड़ और जटायु का किरदार निभाने के लिए सुनील वर्मा को विशेष प्रकार की वेशभूषा पहननी पड़ी थी। चील के रूप वाले इस कॉस्ट्यूम के पीछे उनका चेहरा भले ही कम दिखाई देता था, लेकिन उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।
इन किरदारों को प्रभावशाली बनाने के लिए विशेष इफेक्ट्स का भी उपयोग किया गया था।वर्तमान समय में सुनील वर्मा अपने परिवार के साथ बिहार के पटना में रह रहे हैं। अभिनय की दुनिया से दूर होने के बाद वह छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स की मेकिंग का काम करते हैं और उसी से अपनी आजीविका चला रहे हैं।
कुल मिलाकर वह अब लाइमलाइट से दूर सादा जीवन बिता रहे हैं।‘रामायण’ से मिली लोकप्रियता ने उन्हें शोबिज की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई थी। आज भी दर्शक उनके निभाए गए किरदारों को याद करते हैं और उनकी अभिनय प्रतिभा की सराहना करते हैं।
