Connect with us

गाजीपुर

रामनारायण यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

नन्दगंज (गाजीपुर)। पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय रामपुर मांझा में स्वर्गीय रामनारायण यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ बच्चों की खो-खो प्रतियोगिता खेली गई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस श्रद्धांजलि समारोह में स्व. रामनारायण यादव के परिजन और विद्यालय के शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्व. रामनारायण यादव एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने हमारे विद्यालय और समाज के लिए बहुत कुछ किया है। क्षेत्र उनका हमेशा ऋणी रहेगा।

समाजसेवी सुजीत यादव ने कहा कि खिलाड़ियों ने भारत का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। हमें अपने देश, समाज और जिले का नाम रोशन करने के लिए अनुशासित होकर लगन के साथ खेलना चाहिए।

कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी की प्रिंसिपल पुनीता सिंह खुशबू ने खिलाड़ियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उत्साहित किया।

Advertisement

इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक अशोक यादव, सूर्यभान यादव सहित समाज के आनन्द यादव, अजय यादव, सरोज यादव, पंकज यादव, सुधीर यादव, विराट यादव, शिवम यादव तथा विशाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page