Connect with us

मऊ

राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई 27 फरवरी को

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ० श्वेता त्रिपाठी ने जानकारी दी कि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनसुनवाई करेंगी। यह कार्यक्रम 27 फरवरी 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (निकट रेलवे फाटक) में आयोजित किया जाएगा।

Loading...

इसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक या उनके द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी भी शामिल रहेंगे। जनसुनवाई के बाद महिला बंदी गृह, बालिका/महिला गृह और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page