Connect with us

वाराणसी

राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता : झांसी हॉस्टल ने फाइनल मैच जीता

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। डॉ. विभूति नारायण सिंह खेल मैदान पर गंगापुर हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित 40वीं पंडित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला झांसी हॉस्टल बनाम गंगापुर हॉकी एकेडमी के बीच खेला गया।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और हाफ टाइम तक स्कोर 0–0 से बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ के 32वें मिनट में झांसी हॉस्टल के खिलाड़ी अंकित पटेल ने शानदार फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद 33वें मिनट में अखिलेश यादव ने गोल दागकर स्कोर 2–0 कर दिया।

जवाबी आक्रमण में गंगापुर हॉकी एकेडमी के अंकित सिंह ने 47वें मिनट में गोल कर स्कोर 2–1 कर दिया, लेकिन अंत तक यही स्कोर बना रहा और झांसी हॉस्टल ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देव राज सिंह ठाकुर रहे।

विशिष्ट अतिथियों में राजेश राय, संतोष राय, हीरा सिंह यादव (ब्लॉक प्रमुख सैदपुर), प्रवीण सिंह (निदेशक, सनबीम गाजीपुर), ओम प्रकाश पाल, अभिषेक कुमार (एसडीएम), सान्तनु कुमार सिंह (एसडीएम राजातालाब), डॉ. रामाश्रे उपाध्याय, पंकज सिंह (केटीवी), धीरेन्द्र सिंह उर्फ सोनू, सूरज त्रिपाठी, विकास पांडेय, घनश्याम जैन, अर्जदेव उपाध्याय, आनंद यादव, शशि गुप्ता, विजय मौर्य, विशाल सेठ, हरिश्चंद्र चौबे, मनोज मौर्य (समाजसेवी), डॉ. प्रवीण चंद्र पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच नितीश भारद्वाज व मैन ऑफ द सीरीज राहुल सिंह रहे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह क्लब सचिव अवधेश लाल मौर्य द्वारा प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन क्लब अध्यक्ष मो. हुसैन अंसारी ने किया। अतिथियों का स्वागत लाल बहादुर मौर्य, डॉ. चेतनारायण, अजय भारती, प्रदीप कुमार सिंह (पूर्व महामंत्री तहसील बार, राजातालाब), श्यामलाल यादव ने किया।

कार्यक्रम का संचालन रोहित मोदनवाल, चरणदास गुप्ता व विजय राजभर ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र गौड़, जावेद, रिंकू सिंह, धनश्याम चोटीवाला, मोहम्मद अंसार अंसारी एवं राहुल सिंह रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page