गोरखपुर
रक्षाबंधन पर वृद्धाश्रम पहुंचे थाना प्रभारी, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां
फल-मिठाई वितरित कर जाना हालचाल, स्वास्थ्य और सुरक्षा का लिया जायजा
गोलाबाजार, गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को गोला थाना प्रभारी निरीक्षक सीपी पाण्डेय डड़वापार स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर त्योहार की खुशियां साझा कीं और उनका हालचाल जाना।
बुजुर्गों को बांटी फल और मिठाई
थाना प्रभारी ने वृद्धजनों को फल और मिठाई वितरित कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारी को अपने बीच पाकर वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी नजर आई। थाना प्रभारी ने कुछ समय उनके साथ बैठकर बातचीत भी की।
स्वास्थ्य और सुरक्षा की ली जानकारी
मुलाकात के दौरान सीपी पाण्डेय ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर
थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब हम अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करें।
सम्मान और सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर
उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर पुलिस सदैव तत्पर है। रक्षाबंधन के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचकर पुलिस ने बुजुर्गों के बीच अपनत्व और संवेदनशीलता का संदेश दिया।
