Connect with us

राज्य-राजधानी

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कई जिलों के एडीएम और नगर मजिस्ट्रेट बदले

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों के सचिवों के नाम शामिल हैं।

योगी सरकार ने गुरुवार शाम व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए प्रदेश के 84 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। इस तबादला सूची में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर समेत कई प्रमुख जिलों के प्रशासनिक पदों पर बदलाव किया गया है। कई अपर जिलाधिकारी (एडीएम), नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव और अपर नगर आयुक्तों का स्थानांतरण किया गया है।

किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती

1. आलोक कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी (नगर), वाराणसी से मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर बनाया गया।

2. प्रियंका सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), हरदोई से कमाण्डेन्ट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ भेजा गया।

Advertisement

3. डॉ. वैभव शर्मा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बदायूँ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गोरखपुर नियुक्त किया गया।

4. अजीत कुमार सिंह को सचिव, प्रयागराज विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मुजफ्फरनगर बनाया गया।

5. अतुल कुमार को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गौतमबुद्धनगर से संयुक्त निदेशक (प्रशासन), नागरिक उड्डयन निदेशालय एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई।

6. संजय कुमार को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), जालौन से सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण बनाया गया।

7. गजेन्द्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मुजफ्फरनगर से अपर जिलाधिकारी (नगर), गोरखपुर भेजा गया।

Advertisement

8. सुशील प्रताप सिंह को प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन), नागरिक उड्डयन निदेशालय एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण से परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड, लखनऊ बनाया गया।

9. श्रद्धा शांडिलयायन को सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

10. शादाब असलम को प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज नियुक्त किया गया।

11. जय प्रकाश को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), संतकबीरनगर से अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर भेजा गया।

12. नीता को कमाण्डेन्ट, नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ से अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज नियुक्त किया गया।

Advertisement

13. अमरेन्द्र कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), श्रावस्ती से अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), आगरा बनाया गया।

14. विनीत कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोरखपुर से सचिव, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज भेजा गया।

15. पूजा मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), प्रयागराज से अतिरिक्त मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन नियुक्त किया गया।

16. रत्नप्रिया को अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सुल्तानपुर बनाया गया।

17. मोहम्मद मोइनुल इस्लाम को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), महोबा से प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ भेजा गया।

Advertisement

18. विपिन कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), वाराणसी से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), इटावा की जिम्मेदारी दी गई।

19. अभिनव रंजन श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), इटावा से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ नियुक्त किया गया।

20. सूर्यकान्त त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मेरठ एवं उप संचालक चकबन्दी, मेरठ से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), महोबा भेजा गया।

21. संजीव कुमार को कुल सचिव, अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ बनाया गया।

22. दीपाली भार्गव को सचिव, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), हरदोई नियुक्त किया गया।

Advertisement

23. ज्योत्स्ना को सचिव, खुर्जा बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण से कुल सचिव, अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाया गया।

24. पंकज कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अलीगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), वाराणसी भेजा गया।

25. प्रदीप वर्मा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), संभल से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ नियुक्त किया गया।

26. ललित कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), श्रावस्ती बनाया गया।

27. अविनाश त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), फतेहपुर से अपर जिलाधिकारी (नगर), बरेली भेजा गया।

Advertisement

28. दुर्गेश मिश्रा को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी नियुक्त किया गया।

29. अमृता सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), रायबरेली से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर भेजा गया।

30. पल्लवी मिश्रा को उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), झांसी नियुक्त किया गया।

31. अंजनी कुमार सिंह-2 को अपर जिलाधिकारी (नगर), गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गाजियाबाद भेजा गया।

32. अर्पित गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अमेठी से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया।

Advertisement

33. कुँवर वीरेन्द्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), भदोही से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मेरठ एवं उप संचालक चकबन्दी, मेरठ नियुक्त किया गया।

34. उपमा पाण्डेय को सचिव, झांसी विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), प्रयागराज भेजा गया।

35. राजेश कुमार-6 को अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर से अपर जिलाधिकारी (नगर), वाराणसी नियुक्त किया गया।

36. दिनेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गाजीपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), ललितपुर भेजा गया।

37. देवेन्द्र पाल सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी, बहराइच एवं उप संचालक चकबन्दी, बहराइच से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बिजनौर बनाया गया।

Advertisement

38. अनिरुद्ध प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या से अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ नियुक्त किया गया।

39. सौरभ दुबे को अपर जिलाधिकारी (नगर), बरेली से मुख्य राजस्व अधिकारी, बहराइच एवं उप संचालक चकबन्दी, बहराइच भेजा गया।

40. बृजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), सीतापुर नियुक्त किया गया।

41. सुश्री प्रिया सिंह को अतिरिक्त मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से उप निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया राज्य प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी भेजा गया।

42. मोहम्मद अवेश को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), शाहजहांपुर बनाया गया।

Advertisement

43. पूजा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट एजेंसी फॉर कांप्रीहेंसिव हेल्थ एंड इंटेग्रेटेड सर्विसेज से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), आगरा नियुक्त किया गया।

44. अंकुर श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), ललितपुर से अपर जिलाधिकारी (नगर), मुरादाबाद भेजा गया।

45. गौरव शुक्ला को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सुल्तानपुर से सचिव, झांसी विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।

46. वरूण कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), झांसी से कुलसचिव, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज बनाया गया।

47. शुभी काकन को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ से उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, लखनऊ भेजा गया।

Advertisement

48. सुश्री ज्योति सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), मुरादाबाद से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अमेठी नियुक्त किया गया।

49. आनन्द कुमार सिंह को सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), रामपुर भेजा गया।

50. सत्यप्रिय सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मऊ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), संभल बनाया गया।

51. राहुल कश्यप विश्वकर्मा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ से सचिव, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।

52. दीपेन्द्र को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज से प्रधानाचार्य, स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ तथा सचिव, प्रबंध समिति, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी बनाया गया।

Advertisement

53. सत्य प्रकाश-3 को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एटा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), संतकबीरनगर भेजा गया।

54. अंजुम बी को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बदायूँ नियुक्त किया गया।

55. प्रशान्त तिवारी को अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), आगरा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), हाथरस भेजा गया।

56. सौरभ भट्ट को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अलीगढ़ नियुक्त किया गया।

57. नितीश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), सीतापुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), जालौन भेजा गया।

Advertisement

58. विशु राजा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), फिरोजाबाद से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या बनाया गया।

59. सुश्री शुभांगी शुक्ला को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), आगरा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), भदोही नियुक्त किया गया।

60. धीरेन्द्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), आगरा से प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ भेजा गया।

61. डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को नगर मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद से उप निदेशक (प्रशासन), खेल निदेशालय बनाया गया।

62. प्रवेन्द्र कुमार को नगर मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मऊ नियुक्त किया गया।

Advertisement

63. पारूल तरार को उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद भेजा गया।

64. जय प्रकाश-2 को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोरखपुर बनाया गया।

65. संगम लाल को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एटा नियुक्त किया गया।

66. सविता को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट एजेंसी फॉर कांप्रीहेंसिव हेल्थ एंड इंटेग्रेटेड सर्विसेज बनाया गया।

67. अनूप कुमार को संयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी भेजा गया।

Advertisement

68. सहदेव कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), रायबरेली नियुक्त किया गया।

69. कल्पना जायसवाल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बदायूँ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), फिरोजाबाद भेजा गया।

70. संदीप कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), रामपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), आगरा बनाया गया।

71. वान्या सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बिजनौर से सचिव, खुर्जा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।

72. विनय पाण्डेय को नगर मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), फतेहपुर भेजा गया।

Advertisement

73. महेश कुमार कैथल को प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से उप निदेशक, पर्यटन निदेशालय बनाया गया।

74. रजनीकान्त को उप जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद से नगर मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर नियुक्त किया गया।

75. आलोक कुमार गुप्ता को उप जिलाधिकारी, कानपुर नगर से अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर बनाया गया।

76. सुरेश कुमार पाल को नगर मजिस्ट्रेट, बदायूँ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बदायूँ भेजा गया।

77. सुमित सिंह को उप जिलाधिकारी, अलीगढ़ से नगर मजिस्ट्रेट, बदायूँ नियुक्त किया गया।

Advertisement

78. सतीश चन्द्र त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी, लखनऊ से नगर मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद भेजा गया।

79. युवराज सिंह को उप जिलाधिकारी, सहारनपुर से नगर मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद बनाया गया।

80. वेद सिंह चौहान को नगर मजिस्ट्रेट, आगरा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गाजीपुर नियुक्त किया गया।

81. सीमा पाण्डेय को उप जिलाधिकारी, देवरिया से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर भेजा गया।

82. अमित शुक्ला को उप जिलाधिकारी, बांदा से नगर मजिस्ट्रेट, आगरा नियुक्त किया गया।

Advertisement

83. अंजलि गंगवार को प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), गाजियाबाद बनाया गया।

84. यादव भूमिका राजबहादुर को उप जिलाधिकारी, हरदोई से प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page