Connect with us

सियासत

यूपी में भाजपा के 9 सांसदों के टिकट पर लटकी तलवार

Published

on

Loading...
Loading...

फिरोजाबाद, बलिया, प्रयागराज सीटों पर हो सकता है बदलाव

उत्तर प्रदेश की दर्जनभर लोकसभा सीटों पर अभी भाजपा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना बाकी है। पार्टी के नौ सांसदों की टिकट पर फिलहाल तलवार लटक रही है। इनमें से कई सीटों पर बदलाव होना लगभग तय है। जिन सीटों पर चेहरे बदलने की प्रबल संभावना है उनमें फिरोजाबाद, बलिया, प्रयागराज, कैसरगंज सीटें शामिल हैं। इसके अलावा भदोही, देवरिया कौशांबी, फूलपुर और मछलीशहर लोकसभा सीटों को लेकर भी संशय बरकरार है। फिलहाल पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह इस पर अभी मंथन कर रहे हैं।

Loading...

अभी 12 सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। दरअसल, भाजपा इस बार 75 सीटों पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही है जबकि पांच सीटें सहयोगी दलों रालोद, अपना दल (एस) और सुभासपा के लिए छोड़ी गई हैं। जिन 12 सीटों पर प्रत्याशी तय होने हैं, उनमें नौ मौजूदा सांसदों की टिकटें भी फंसी हैं। इनमें देवरिया से रमापति त्रिपाठी, प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त, कौशांबी से विनोद सोनकर, कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह जैसे दिग्गजों की सीटें भी शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page