सियासत
उद्धव ठाकरे के टिकट देते ही उम्मीदवार की लग गई लंका
महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव ठाकरे पार्टी की ओर से अमोल कीर्तिकर को लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से टिकट मिलने के बाद ही प्रर्वतन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए समन भेज दिया है। ईडी ने उनको कोविड खिचड़ी घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले की जांच करते हुए कहा था कि, अमोल उन कथित लाभार्थियों में से एक थे, जिन्हें खिचड़ी के ठेकेदारों ने पैसे भेजे थें।

अमोल कीर्तिकर को समन भेजे जाने पर नाराज संजय राउत ने कहा, “जैसे ही लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार के तौर पर हमारी पार्टी ने मुंबई नार्थ से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की घोषण की उसके बाद ही उन्हें समन भेज दिया गया है”। उन्होंने आगे कहा कि, “इस समन के जरिए हमें डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। अमोल कीर्तिकर हमारे उम्मीदवार बने रहेंगे।”
ज्ञातव्य है कि, इससे पहले जनवरी 2024 में ही ईडी ने केरल के मुख्यमंत्री की बेटी वीणा, उनके स्वामित्व वाली आईटी कंपनी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए समन भेजा था। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।
