Connect with us

वाराणसी

युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंगलवार सुबह लालपुर थाना क्षेत्र की नई बस्ती पांडेयपुर में 21 वर्षीय करन कुमार ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, युवक अपने परिजनों से नाराज़ होकर घर से बाहर गया और बैजनाथ इंटर कॉलेज की बाउंड्री के पास कुछ समय रुका। इसके बाद पास ही स्थित पुराने कुएं की ओर गया और झांकने के बाद उसमें छलांग लगा दी।

करन कुमार के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक पानी में डूब चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और तलाश शुरू की, लेकिन कुएं की पुरानी स्थिति और जहरीली गैस होने की आशंका के कारण उन्हें एनडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी।

चौकाघाट से पहुंचे एनडीआरएफ टीम ने सुरक्षा उपायों के साथ कुएं में उतरकर युवक का शव रस्सी के सहारे बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

युवक के पिता संजय कुमार ने बताया कि करन कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था और उसका इलाज चिकित्सकीय संस्थान में चल रहा था। मंगलवार सुबह वह अचानक घर से बाहर गया और कुएं में कूद गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page