Connect with us

वाराणसी

यात्रियों की सुरक्षा व अवैध टिकटों के लिए रेलवे ने चलाया अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, टिकटो के अवैध धन्धों में लिप्त लोगों एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 20 मई, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, बनारस को प्लेटफार्म सं. 08 पर 11 वर्ष का एक लड़का लावारित हालत में मिला, जिसे चाईल्ड लाइन, बनारस को सुपुर्द किया गया। 22 मई, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया द्वारा गाड़ी सं. 05141 के देवरिया आगमन पर जनरल कोच से एक बेहोश व्यक्ति को उतार कर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया और परिजनों के उपस्थित होने पर यात्री को उन्हें सुपुर्द किया गया।
22 मई, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी सिटी द्वारा प्लेटफार्म सं. 02 पर 02 व्यक्तियों को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया। 22 मई, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा एक व्यक्ति के पास से यात्री का चोरी किया एक अदद मोबाइल एवं चांदी के पायल के साथ गिरफ्तार किया गया। 22 मई, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया द्वारा एक व्यक्ति के पास से यात्री का चोरी किया एक अदद मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। 22 मई, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, औंड़िहार द्वारा यार्ड में यात्री के गिरे एक मोबाइल को बरामद कर यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।
20 मई, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा ने गाड़ी सं. 22532 से यात्री का छूटा हुए एक बैग बरामद किया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग उसे सुपुर्द किया गया। 22 मई, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर गाड़ी सं. 15003 के रेलवे सुरक्षा बल एस्कोर्ट पार्टी द्वारा यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोरखपुर पर जमा किया गया। जहां यात्री के उपस्थित होने पर बैग सुपुर्द किया गया। 22 मई, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा गाड़ी सं. 12554 के कोच से एक व्यक्ति के पास से 874 अदद सोने की अंगूठी बरामद कर आयकर विभाग को सूचित किया गया। 22 मई, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा गाड़ी सं. 19601 से 62 अंगे्रजी शराब की बोतल बरामद कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page