Connect with us

वाराणसी

मौसम हुआ ऑसम, पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

वाराणसी। दो दिनों से मौसम एकदम ऑसम हो गया है। हवा में नमी के साथ हल्की ठंडक भी है। लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं पर्यटन स्थलों सारनाथ, रामनगर, सर्व वेद मंदिर, गंगा घाट जैसी जगहों पर युवाओं की काफी भीड़ देखी गई। जो इस मौसम में अपने घर से सैर सपाटा करने निकल पड़े।

शहरी इलाकों में कुछ जगहों पर मंगलवार को बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह से मौसम खुशनुमा हो गया। हवा में नमी बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक बादल भी रहे। अधिकतम तापमान 31.6 दर्ज किया गया। इसके अलावा बुधवार को भी बनारस के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। पिछले दो दिन से नम हवाएं चल रही हैं और सुबह से शाम तक बादल रह रहे हैं। मंगलवार की दोपहर में बीएचयू कैंपस, रामनगर, सिगरा, पांडेयपुर, सामनेघाट सहित कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, इस सप्ताह तेज बारिश के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री की जगह 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page