Connect with us

गाजीपुर

मोहम्मदाबाद में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, दवाओं पर मिलेगा भारी छूट

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के मोहम्मदाबाद नगर के ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को जन औषधि केंद्र का भव्य उद्घाटन हुआ। भाजपा नेता पियूष राय ने फीता काटकर केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। इस केंद्र के माध्यम से गरीब और जरूरतमंदों को दवाइयों पर दो-तिहाई तक की बचत का लाभ मिलेगा।

पियूष राय ने बताया कि पिछली सरकारों ने केवल 300 जन औषधि केंद्र खोले थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में अब 14,000 केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अब ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जो पहले केवल गरीब वर्ग के लिए सीमित था।

उद्घाटन समारोह में डॉ. आशीष राय, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. नंदकिशोर राय, वीरेंद्र राय, विनोद राय, राम जी गिरी, संदीप गुप्ता, प्रमोद राय, कुंडेश्वर राय, सुरजीत पांडेय, संजीव गिहार, डब्बू चौरसिया, गणेश गुप्ता, सुनील चौधरी, राम केर कुशवाहा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश गिरी ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page