Connect with us

गाजीपुर

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

जखनियां (गाजीपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने जखनियां स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशी व्यक्त की तथा प्रधानमंत्री को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार का नेतृत्व करते हुए 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा कर भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि मोदी लगातार लोकतांत्रिक तरीके से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं।

‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के नाम रहा कार्यकाल

Advertisement

प्रमोद वर्मा ने कहा कि जनकल्याण, सुशासन और विकास मोदी सरकार की पहचान रहे हैं। उनके अनुसार वर्ष 2014 से 2026 तक का दौर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसमें देश ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, आर्थिक सुधार और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इस संकल्प को पूरा करने में देशवासियों के सहयोग की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, संतोष सिंह मुन्ना, मंटू पांडेय, चंद्रभान भारद्वाज, दीपू सिंह, रमेश कनौजिया, दिनेश सिंह, घुरहू राजभर, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, मनोज वनवासी, योगेंद्र सिंह, झब्बल, जुगनू गुप्ता, अशोक चौहान, राजीव खरवार, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र प्रजापति, वरुण पांडेय, रामप्रताप चौहान, दशरथ पांडेय सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page