Connect with us

गाजीपुर

भारतीय ग्रापए की बैठक में संगठन विस्तार और पत्रकार हितों पर हुआ मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज में हुई बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

नंदगंज (गाजीपुर)। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (भारतीय ग्रापए) की बैठक बुधवार को नंदगंज स्थित पत्रकार परिषद कार्यालय में राधेश्याम यादव ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाए जाने की आवश्यकता है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया। वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी पत्रकारों को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Advertisement

इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को जनपद स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

बैठक का संचालन रविन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, नन्दलाल गिरी, सुहेल शमीम, विवेक सिंह, आबिद शमीम, पीयूष सिंह ‘मयंक’, मो. शाहिद, छोटे लाल, आशा देवी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page