Connect with us

गोरखपुर

मैकेनिक गोली कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरेडीह निवासी बजरंगी मद्धेशिया पुत्र लौहर को कटसहरा बाजार स्थित गैस व कूकर मैकेनिक की दुकान पर गोली मार दी गई थी। चार पहिया वाहन से पहुंचकर आरोपितों ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी की और बाहर बुलाकर राइफल से फायर कर दिया। गोली बजरंगी मद्धेशिया के बाएं हाथ की हथेली को छलनी करते हुए निकल गई, जिससे दो उंगलियां शरीर से अलग हो गई थीं।

पीड़ित बजरंगी के पुत्र अश्वनी की तहरीर पर आनंद सहाय पुत्र अभिनंदन सहाय निवासी काली जगदीशपुर थाना महुली संतकबीरनगर, शत्रुघ्न सिंह पुत्र स्व. हरिहर सिंह निवासी जमुनी कला थाना महुली संतकबीरनगर, राकेश पुत्र स्व. दुखी निवासी काली जगदीशपुर थाना महुली संतकबीरनगर और सुनील पुत्र नंदू निवासी जमुनी कला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इनमें से तीन आरोपितों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

Loading...

शुक्रवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने चौथे आरोपित सुनील पुत्र नंदू निवासी ग्राम जमुनी कला थाना महुली संतकबीरनगर को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page