Connect with us

गाजीपुर

मुख्य सड़क पर दुकानदारों का अतिक्रमण, गंदा पानी बना राहगीरों की मुसीबत

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार स्थित सरकारी अस्पताल के सामने वाले दूसरे पटरी के दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के पटरी सहित आधी सीसी रोड पर मिट्टी डालकर उसे ऊंचा कर लिया गया है। इसके कारण उनके घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर एकत्र होकर आवागमन करने वालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल चलने वालों को हो रही है। यह गंदा पानी पत्रकारपुरम गली मार्ग को भी बदबूदार और कीचड़युक्त बना चुका है, जिससे इस गली से आना-जाना मुश्किल हो गया है।

लोगों ने बताया कि सरकारी अस्पताल और संकटमोचन मंदिर के सामने दूसरी पटरी के दुकानदारों ने अपने घरों के सामने मिट्टी डालकर आधी सड़क पाट ली है, ताकि उनके घरों का गंदा पानी उनकी दुकानों के सामने न जमा हो। इस कारण सीसी सड़क पर गंदा पानी एकत्र हो रहा है, जिससे सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण पैदल यात्रियों को कठिनाई हो रही है। लगातार पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

बाजार के मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवागमन के कारण गंदा पानी राहगीरों के कपड़े भी खराब कर रहा है। बड़े वाहनों के गुजरने से यह पानी बहकर बगल की पत्रकारपुरम गली में पहुंच रहा है, जिससे वह मार्ग भी कीचड़युक्त हो गया है। उस गली के निवासियों को मुख्य सड़क तक आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

Advertisement

पुलिस भी इन दुकानदारों को घर का गंदा पानी सड़क पर बहाने से रोकने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। अब आसपास के लोगों ने उपजिलाधिकारी सैदपुर का ध्यान आकृष्ट करते हुए मुख्य मार्ग की आधी सड़क पर मिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page