Connect with us

वाराणसी

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना करसड़ा में हुई

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उ० प्र० सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना वाराणसी मण्डल में जनपद वाराणसी के ग्राम करसड़ा तहसील राजातालाब, वाराणसी में की गयी है, जिसके संचालन हेतु आयुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी की अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं करोना काल में निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र बच्चों हेतु कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रथमबार प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया गया। परीक्षा का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी / नोडल अधिकारी, वाराणसी मण्डल, वाराणसी की देखरेख में मण्डल के जनपद वाराणसी में राजकीय क्वींस इण्टर कालेज, लहुराबीर, जनपद गाजीपुर में राजकीय बालिका विद्यालय, महुआबाग, जनपद जौनपुर में राजकीय बालिका विद्यालय, मरदानपुर एवं जनपद चन्दौली में महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज, सकलडीहा रोड में प्रातः 11:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक सम्पन्न कराया गया।
प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुये बच्चों द्वारा बड़े उत्साह से परीक्षा में भाग लिया गया तथा उनके माता पिता भी उन्हें परीक्षा हेतु प्रेरित करते हुए सक्रिय एवं उत्साहित रहे सभी प्रवेश परीक्षा केन्द्रों पर जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के अभिभावको के बैठने, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल आदि की व्यवस्था की गयी थी। प्रवेश परीक्षा पूर्णतया नियमानुसार सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित बच्चों विवरण निम्नवत है-
उपस्थित बच्चों का प्रतिशत
वाराणसी 90.30 प्रतिशत, गाजीपुर 95.00 प्रतिशत, चंदौली 92.80 प्रतिशत, जौनपुर 70.14 प्रतिशत रहा।
मंडल में टोटल उपस्थिति 90.44 प्रतिशत ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page