Connect with us

वायरल

मुख्य आरक्षी अंजु सिंह को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस कर्मियों में कोतवाली खलीलाबाद की मुख्य आरक्षी अंजु सिंह का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय बन गया है।

महिला सुरक्षा और जन-जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा दिखाने पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मुख्य आरक्षी अंजु सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि अंजु सिंह जैसी महिला पुलिसकर्मी विभाग की प्रेरणा हैं, जो समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने में उनके प्रयासों की सराहना की।

मुख्य आरक्षी अंजु सिंह ने सम्मान मिलने पर कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और अधिक जिम्मेदारी व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने महिला सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े अभियानों में लगातार सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।

पुलिस विभाग में इस उपलब्धि को लेकर सहकर्मियों में भी खुशी का माहौल है। सभी ने अंजु सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास महिला पुलिसकर्मियों के मनोबल को नई दिशा देगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page