Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री पहुंचे वाराणसी, विकास कायों संग करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान वह कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है।

मुख्यमंत्री का वाराणसी आगमन होते ही उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, विधायक, मेयर और जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद वह सारनाथ जाएंगे, जहां बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे और बौद्ध धर्मावलंबियों से संवाद करेंगे।

बाद में सीएम सर्किट हाउस लौटकर अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम तय है।

रात में मुख्यमंत्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह बाबा विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर जाकर षोडशोपचार पूजन और विशेष रुद्राभिषेक करेंगे। रात्रि विश्राम के उपरांत मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page