Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दो हजार से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क उपचार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में रविवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस मेले के दौरान दो हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां, विशेषज्ञ परामर्श तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने दी।

सीएमओ डॉ. चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी आबादी को एक ही स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में चार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष नेत्र जांच शिविर लगाए गए, जहां आंखों से जुड़ी बीमारियों की जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए स्क्रीनिंग कैंप लगाए गए। ये कैंप हेरिटेज मेडिकल कॉलेज, इंद्रा हॉस्पिटल, बिरला हॉस्पिटल सहित चार शहरी पीएचसी पर आयोजित किए गए, जहां कुल लगभग 250 लोगों की जांच की गई। इनमें से 67 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है, जिन्हें भर्ती कर उनका ऑपरेशन कराया जाएगा।

मेले में सामान्य बीमारियों के उपचार के साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने, परिवार नियोजन सेवाएं तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। यहां बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, लीवर सहित अन्य सामान्य रोगों की जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण तथा डेंगू, मलेरिया और टीबी जैसी बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

मेले में गर्भवती महिलाओं को परामर्श दिया गया और परिवार नियोजन से जुड़ी ‘अंतरा’ व ‘छाया’ जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहीं। साथ ही नेत्र जांच और आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच सके।

इस आयोजन ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया, बल्कि आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। मेले में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page