Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन को बड़ी सफलता, काउंसिलिंग से 12 बिछड़े दम्पत्ति फिर से मिले

Published

on

Loading...
Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित प्रोजेक्ट मिलन के अंतर्गत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। आज मीरजापुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 12 अलग-अलग रह रहे दम्पत्तियों को काउंसिलिंग के माध्यम से फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार कर लिया गया।

ये सभी दम्पत्ति पारिवारिक कारणों से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे, जिन्हें परिवार परामर्श केन्द्र में हुई सकारात्मक बातचीत और समझाइश के जरिए फिर से जोड़ने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया।

Loading...

काउंसलिंग सत्र के दौरान महिला निरीक्षक शशि तिवारी, मुख्य आरक्षी ममता तिवारी, आरक्षी सपना, ओपी-सुनीता और सदस्य निर्मला राय उपस्थित रहीं। सभी की सामूहिक कोशिशों से यह सराहनीय परिणाम सामने आया।यह प्रयास बताता है कि संवाद और सहयोग से टूटते रिश्तों को फिर से जोड़ा जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page