Connect with us

वाराणसी

मिशन 2024: काशी में पीएम की जनसभा से पहले प्रदेश महामंत्री संगठन ने हार वाली विधानसभा सीटों को मथा

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम आगमन से पूर्व काशी दौरे पर आए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संगठन को मथा। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उन विधानसभा सीटों पर फोकस किया जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। यहां के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। गुरुवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में छह जिलों की बैठक की। इसमें छह जिलों गाजीपुर, भदोही, चंदौली, गंगापार, यमुनापार, कौशांबी के उन 16 विधानसभा सीटों के मंडल अध्यक्ष शामिल रहे, जहां पार्टी को सफलता नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय की रणनीति पर काम करना है और पार्टी के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से विजय का परिणाम देने में सक्षम है। बैठक में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के लिए चर्चा हुई और कार्ययोजना बनाई गई।
पीएम की जनसभा के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। जनसभा स्थल पर व्यवस्था की दृष्टि से सभी ब्लाक में पांच-पांच कार्यकर्ता लगाए गए। सभास्थल पर 24 ब्लॉक बनाए। शुक्रवार से 24 गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। जनसभा स्थल से पांच किमी दायरे में गांवों को लक्ष्य किया। हर गांव के लिए एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्षेत्रीय कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया है हाथ, इसीलिए अनुसूचित समाज आज भाजपा के साथ है। भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जाति के लोगों को मिला। पिपलानी कटरा पर भाजपा के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रदेश महामंत्री संगठन ने सफाई की। कबीर प्रतिमा पर झाड़ू लगाई।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page