Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत मिर्जापुर पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में महिला बीट आरक्षी, एंटी रोमियो टीम और पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

पुलिस टीम ने स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, मंदिरों और गांवों में जाकर महिलाओं और छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समेत कई योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न की रोकथाम और साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। छोटे बच्चों को गुड टच-बैड टच की पहचान और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में अपने अभिभावकों या पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई।

Advertisement

सोशल मीडिया की सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी अहम जानकारियां साझा की गईं। साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस का यह प्रयास महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page