Connect with us

वाराणसी

मानसून से पहले ड्रेनेज सुधार को लेकर सड़कों पर उतरे महापौर व नगर आयुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मानसून से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निपटने और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संयुक्त रूप से कई वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान कंदवा-19, सुसुवाही-39 और करौंदी-33 क्षेत्रों में चल रहे नाला सफाई कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्देश दिया कि बारिश से पूर्व सभी छोटे-बड़े नालों की तली तक सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण की शुरुआत चितईपुर क्षेत्र से हुई, जहां मुख्य मार्ग के बड़े नाले के साथ ही गांव के भीतर गुजरने वाली ड्रेनेज लाइन का निरीक्षण किया गया। इसके बाद टीम कंचनपुर पोखरी पहुंची और वहां पूर्व में हुए वृक्षारोपण की स्थिति का आकलन किया।

विकास कार्यों की समीक्षा के क्रम में मीरानगर एक्सटेंशन स्थित नाले, शिव नगर कॉलोनी में विकसित हो रहे मियावाकी पद्धति के जंगल और निर्माणाधीन पार्क का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात चितईपुर से कंदवा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बनी गहरी नाली की सफाई व्यवस्था देखी गई।

Advertisement

सुसुवाही वार्ड के आनंदपुरम कॉलोनी में नाला सफाई की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विश्वकर्मा नगर में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क और सुसुवाही स्थित वृंदावन पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुरेश पटेल, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, जोनल अधिकारी इंद्र विजय, जोनल स्वच्छता अधिकारी गजेंद्र सिंह, सिविल व जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता तथा उद्यान अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page