Connect with us

राज्य-राजधानी

महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो स्वर्ण पदक

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान

बस्ती। जिले में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पुलिस विभाग सहित पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है।

शीतल चतुर्वेदी की इस सफलता पर सामाजिक संगठन “बस्ती अभिनंदन” द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी को 25,000/- रुपये की नगद पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शीतल चतुर्वेदी की उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग के लिए बल्कि जिले की बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने कठोर परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह साबित कर दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने सम्मान के लिए बस्ती अभिनंदन संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। उनकी इस सफलता पर जिले के गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page