पूर्वांचल
महाविद्यालय द्वारा डॉ० रीता सिंह को त्रिभुवन विश्वविद्यालय,काठमाण्डू, नेपाल द्वारा शिक्षा भूषण सम्मान प्राप्त करने पर अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजित
प्मरयागराज : हाविद्यालय द्वारा डॉ० रीता सिंह को त्रिभुवन विश्वविद्यालय,काठमाण्डू, नेपाल द्वारा शिक्षा भूषण सम्मान प्राप्त करने पर अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रचार्य डॉ० धीरेन्द्र द्विवेदी नें कहा डॉ० सिंह के सम्मान से महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अनुराग मालवीय के मंगलाचरण एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यसमर्पण से हुआ।अतिथियों का स्वागत प्रो० अजय सिंह नें एवं मुख्य अतिथि डॉ० विजय बहादुर सिंह व डॉ० रीता सिंह जी नें विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो० विवेक पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य प्रो० सुरेन्द्र सिंह नें किया।
इस पर प्रो० सरिता रानी, प्रो० मुन्ना सिंह, डॉ० रतन्जय सिंह, डॉ० शिवानन्द सिंह, डॉ० रविन्द्र कुमार, डॉ० नीरज सिंह, डॉ० शशिभूषण ओझा, डॉ० दीपक सिंह, डॉ० डी० के सिंह, डॉ० शारदा सिंह, अंजलि मोदनवाल व पिंक लता आदि उपस्थित रहें।
