Connect with us

मुम्बई

महाराष्ट्र के एक शहर का बदला नाम

Published

on

Loading...
Loading...

अब अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा अहमदनगर

महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर का नाम बदलकर अब आहिल्यानगर कर दिया गया है। इस बदलाव की मंजूरी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई है। इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल ने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने बताया कि “18वीं सदी की इंदौर शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से थीं।”

Loading...

इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव किया था।राज्य में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इस घोषणा को किया गया है। चोंडी नगर, जहां अहिल्याबाई का जन्म हुआ था, वहां दो साल पहले से जिले के नामकरण की मांग की जा रही थी।इस प्रस्ताव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत मंजूरी का अनुरोध किया गया था।

इससे पहले रेल मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन की सहमति ली गई थी। मुख्यमंत्री शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में केंद्र से इसे मंजूरी मिली। राजस्व मंत्री विखे पाटील ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया और इसे महायुति सरकार के वादों की पूर्ति बताया।अहमदनगर का पुराना नाम भिनार था। 15वीं सदी में निजामशाही राजवंश के राजा अहमद निजामशाह ने इस शहर की स्थापना कर इसे अहमदनगर नाम दिया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page