Connect with us

वाराणसी

महाबोधि इंटर कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| सारनाथ, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज सारनाथ में हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए महाबोधि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योग , आसन और प्राणायाम हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है । यह ठीक उसी तरह से है जैसे शरीर के पोषण के लिए जल, वायु औरअन्न की आवश्यकता पड़ती है, ठीक उसी तरह से योग भी शरीर को निरोग रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत देश ऋषि-मुनियों का देश है। यहाँ की सनातन संस्कृति जिसका पूरा विश्व कायल है। वर्तमान समय में योग को पूरे विश्व में फैलाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्ताव रखा ,जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया। और 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित हुआ। योग करके निरोग रहने के मूल मंत्र का पूरा विश्व उसका लाभ उठा रहा है ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं , शिक्षकों , शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अभिभावकों ने विभिन्न प्रकार के योग ,आसन और प्राणायाम किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page