Connect with us

वायरल

“महाकुंभ हर सनातनी के लिए सबसे बड़ा अवसर है” : पवन कल्याण

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता, जनसेना पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हम भाषा और संस्कृति के आधार पर अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारा धर्म एक है। महाकुंभ हर सनातनी के लिए सबसे बड़ा अवसर है।”

महाकुंभ में स्नान की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी

पवन कल्याण ने बताया कि जब वह 16-17 वर्ष के थे, तब उन्होंने एक योगी की आत्मकथा पढ़ी थी, जिससे उनके मन में कुम्भ को लेकर आकर्षण पैदा हुआ। उन्होंने कहा, “यह मेरी वर्षों पुरानी इच्छा थी, जो आज पूरी हुई। महाकुंभ न केवल आस्था और पुण्य का संगम है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जहां पूरे देश की आधी से अधिक हिंदू आबादी एकत्रित होती है।”

पवन कल्याण ने महाकुंभ को “मानवीय एकता का महान अवसर” करार देते हुए कहा, “यहां आकर भारत की आत्मा को महसूस किया जा सकता है। यह आयोजन शताब्दियों से इसी दिव्यता और भव्यता के साथ होता रहा है, जो हमारी सनातन संस्कृति की महानता को दर्शाता है।”

पवन कल्याण ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए महाकुंभ के भव्य आयोजन की सराहना की। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और स्थानीय प्रशासन को इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

उन्होंने कहा, “महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, जहां ऋषि-मुनि, योगी और संतों का संगम होता है। यह जीवनभर स्मरणीय रहने वाला क्षण है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page