Connect with us

गोरखपुर

मनबढ़ों ने दंपति सहित पांच को पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम बदरा शुक्ला निवासिनी विमला देवी पत्नी रामअशीष शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने शेष मणि दूबे पुत्र अज्ञात, परमात्मा दूबे, शिवम उर्फ छोटू दूबे व अश्विनी उर्फ गुड्डू पुत्रगण शेष मणि दूबे के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम बदरा निवासिनी विमला देवी पत्नी रामअशीष शुक्ला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 10 नवंबर को शाम पांच बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम पंचायत भेंउसा दूबे निवासी शेष मणि पुत्र अज्ञात अपने पुत्रों परमात्मा दूबे, शिवम उर्फ छोटू दूबे, अश्वनी उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर दरवाजे के पास मुझ प्राथिनी विमला देवी पत्नी रामअशीष शुक्ला, देवर आनंद शंकर शुक्ला, देवरानी वंदना देवी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता विमला देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page