Connect with us

राज्य-राजधानी

मदरसों में पढ़ रहे बच्चे भगवान राम जैसे बनें, औरंगज़ेब जैसे नहीं : शादाब शम्स

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा है कि मार्च में शुरू होने वाले नये सत्र से भगवान राम की कहानी को नए पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा और मदरसों में “राम कथा” पढ़ाई जाएगी ताकि हमारे बच्चे भगवान राम जैसे बनें, औरंगज़ेब जैसे नहीं।

यह फैसला उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड से संबंधित मदरसों में लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई किसी भी धर्म के बच्चे हो सब एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करना सीखेंगे और उनमें देश का अच्छा नागरिक होने का प्रत्यक्ष अहसास होगा। इसीलिए वक़्फ़ बोर्ड के सभी मदरसों के सिलेबस में भगवान राम की कहानी लाने की बात हो रही है।

ज्ञातव्य है कि भाजपा नेता शादाब शम्स उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। 2021 में भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा उत्तराखंड के भाजपा नेता शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page