Connect with us

मऊ

मऊ में दिव्यांग शिविर : 17-22 फरवरी तक विभिन्न जगहों पर होगा आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले में दिव्यांगजनों के लिए भारत सरकार की एडीप योजना के तहत नित्य जीवन सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जानकारी दी कि यह शिविर 17 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किए जाएंगे, जहां दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाएगा।

Loading...

17 फरवरी को घोसी और कोपागंज, 18 फरवरी को रतनपुरा, 19 फरवरी को बड़राव और दोहरीघाट, 20 फरवरी को फतेहपुर मंडाव, 21 फरवरी को मोहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर, तथा 22 फरवरी को परदहां और नगर पालिका परिषद मऊ में यह शिविर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों से आग्रह किया कि वे अपने निर्धारित विकासखंड में उपस्थित होकर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page