Connect with us

मनोरंजन

मंडलीय चिकित्सालय में प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किए जाने के बाद से मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रधानाचार्य ने चिकित्सालय के कलेक्शन सेंटर का एक्सटेंशन एमएमयू यूनिट का उद्घाटन किया और बंद पड़े तीन लिफ्टों में से दो को चालू करने का काम किया।

इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि चिकित्सालय से कोई भी मरीज रेफर न किया जाए और उसका इलाज तुरंत किया जाए। हालांकि, सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि केंद्रीय मंत्री और सांसद के आदेशों की अनदेखी की गई है।

Loading...

उनके प्रयास से भैरों नेत्र चिकित्सालय के पहले तल को राष्ट्रीय बाल किशोर कार्यक्रम के तहत आवंटित किया जाना था, लेकिन प्रधानाचार्य ने इसे मंजूरी नहीं दी।

इसके लिए शासन से पचास लाख रुपये भी आवंटित किए गए थे, लेकिन कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई। वहीं, तैनात ठेकेदार का कहना है कि ट्रामा सेंटर और भैरों नेत्र चिकित्सालय का हैंडओवर अभी तक नहीं किया गया है, जिससे मरीजों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page