Connect with us

वाराणसी

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी की सफ़ाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी की सफ़ाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक में ज़िलाधिकारी एस राजलिंगम, नगर आयुक्त शिपु गिरी समेत नगर निगम के अधिकारिगण उपस्थित रहे।

उक्त बैठक संबंधित मुख्य बिंदु निम्नवत् हैं-

कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन (सी एंड डी) वेस्ट के संदर्भ में यह निर्देशित किया गया कि पम्फलेट, रेडियो जिंगल, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से जनजागरूकता का कार्य किया जाए जिससे निर्माणकार्य के दौरान निकलने वाले मलबे के निष्पादन का कार्य नगर निगम के माध्यम से कराया जा सके ।

“प्लास्टिक मुक्त वाराणसी” हेतु एक सुनियोजित कार्यप्रणाली अन्तर्गत वृहद् एवं नियमित अभियान चलाए जाने हेतु जिर्देशित किया गया।

मंदिरों में प्लास्टिक में फूल-माला आदि ले जाने पर प्रतिबंध हेतु मंदिर द्वार पर सफ़ाई कर्मचारी नियुक्त किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

कचरे के पृथक्करण हेतु यह निर्देशित किया गया की ढलाओ घर में सूखे एवं गीले कचरे के अनुसार पार्टीशन कराया जाए जिससे पृथक्करण किया हुआ कचरा रखा जा सके।

यह निर्देशित किया गया की शहर के ख़ाली प्लॉट चिन्हित कराया जाए जिसमें रखे कचरे रखे गये है तथा गलियों में कचरा फेंकने वाले लोगों को चिन्हित कर उक्तानुसार जुर्माना एवं आर0सी0 की कार्यवाही की जाए ।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के संदर्भ में यह निर्देशित किया गया कि कार्यदायी संस्था का प्रतिदिन सत्यापन कराया जाए तथा उक्तानुसार प्रो-रेटा परसेंटेज बेसिस के आधार पर मासिक भुगतान किया जाए।

रमना में निर्माणाधीन वेस्ट टू चारकोल प्लांट के निर्माण कार्य नवम्बर,2023 तक पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सुदृढ़ किए जाने हेतु ओरिएंटेशन कराए जाने तथा ओरिएंटेशन से पूर्व बिंदुवार विवरण बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

गारबेज वल्नरेबल पॉइंट क्षेत्रों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया जहां कचरे फेंकने की औसत मात्रा ज़्यादा है तथा उक्तानुसार सफ़ाईकर्मियों की तैनाती किया जाए।

विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों के निरीक्षण किए जाने तथा सफ़ाई व्यवस्था समुचित ना पाए जाने पर नोटिस जारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

सफ़ाईकर्मियों की ट्रैकिंग एवं फीडबैक प्रणाली हेतु कंट्रोल रूम में एक फॉर्मेट बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुसार फीडबैक प्राप्त किया जा सके।

तालाबों आदि की परिधिक्षेत्र में वृहद् अतिक्रमण अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page