Connect with us

गाजीपुर

मंगारी संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

शैक्षिक गुणवत्ता व निपुण लक्ष्य पर बनी रणनीति

भीमापार (गाजीपुर)। शिक्षा क्षेत्र सादात के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार एवं नवीन शिक्षण रणनीतियों का समन्वय स्थापित करना रहा।

इसी क्रम में मंगारी संकुल शिक्षक की मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिजरवां के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पूर्व नोडल शिक्षक आशीष कुमार पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र प्रताप यादव ने शिक्षक संकुल की समीक्षा बैठक के लाभों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नवीन शिक्षण पद्धतियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होंगी।

उन्होंने बेटी साक्षरता एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि नई कार्ययोजना के अंतर्गत शिक्षकों के बीच कक्षा आवंटन एवं कार्य विभाजन, निपुण लक्ष्य ऐप को इंस्टॉल कर उससे स्पॉट असेसमेंट करना, निपुण तालिका का नियमित अपडेट, सभी शिक्षक संकुल द्वारा डीसीएफ भरना एवं निर्धारित समय सीमा में विद्यालयों को निपुण विद्यालय के मानकों के अनुरूप विकसित करना प्राथमिकता में शामिल है।

Advertisement

साथ ही, शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल के अंतर्गत शिक्षकों की प्रगति, टीएलएम (शिक्षण सहायक सामग्री), छात्रों द्वारा किए गए शैक्षिक कार्यों एवं मासिक प्राथमिकताओं के अनुसार ठोस रणनीति बनाकर कार्यान्वयन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक में मंगारी संकुल के शिक्षक संजय सिंह, आलोक कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, उमेश सिंह, राजेश राम, विजय शंकर सिंह, अमित सिंह, चंद्र भूषण राम सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page