Connect with us

वाराणसी

भूमि पर अवैध कब्जे और धन उगाही का आरोप, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर क्षेत्र के बनियापुर में जमीन पर जबरन कब्जा और अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने आरोपी परशुराम सिंह के खिलाफ 20 लाख रुपये की मांग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चोलापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता का कहना है कि उसने वर्ष 2012 में बनियापुर में एक भूमि की रजिस्ट्री कराई थी। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पहुँचने पर आरोपी परशुराम सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि उसने कहा कि 20 लाख रुपये देने पर ही निर्माण की अनुमति देगा।

Loading...

प्रभारी निरीक्षक चोलापुर योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page