Connect with us

गाजीपुर

भीमापार में निकली भव्य दिव्य राम शोभायात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के भीमापार क्षेत्र में 4 अप्रैल 2011 से निरंतर चल रहे चौदह वर्षीय रामचरितमानस महायज्ञ के अंतर्गत इस वर्ष चौदहवें वर्ष में भी परंपरा अनुसार भगवान राम की भव्य दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

यह शोभायात्रा मां भीमादेवी मंदिर से प्रारंभ होकर राम-जानकी मंदिर, पावरहाउस स्थित हनुमान मंदिर, जोगीबीर, ब्रह्मबाबा मंदिर, गांधी चौराहा होते हुए पुनः मां भीमादेवी मंदिर पहुंची, जहां आरती, पूजन, भजन संध्या व विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

शोभायात्रा में क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद, आरोग्य भारती, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, तथा जूपीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी बर्मिंघम यूके व मानस परिवार सेवा समिति भीमापार के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य पुजारी राजकुमार पांडेय ‘ब्यास’ ने जानकारी दी कि आयोजन में विश्व हिंदू परिषद सैदपुर काशी प्रांत के जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा द्वारा 5100 रुपये तथा जूपीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी बर्मिंघम यूके द्वारा 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अनेक श्रद्धालुओं ने भी अपनी सामर्थ्य अनुसार यज्ञ में योगदान दिया।

Advertisement

शोभायात्रा में भक्तिभाव, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं व बच्चों की भागीदारी ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page