Connect with us

गाजीपुर

“आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे”

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शिक्षा का प्रकाश घर-घर पहुंचे, इसी उद्देश्य को लेकर मरदह शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पारा व कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर द्वारा संयुक्त रूप से ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जोरदार रैली निकाली गई। इस अभियान में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर शामिल हुए और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

मरदह न्याय पंचायत अंतर्गत रानीपुर क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में शिक्षकों व बच्चों की टोलियों ने गांव के विभिन्न मजरे में घूमकर अभिभावकों से संपर्क किया और अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन वाली तख्तियां लेकर व ऊंचे स्वर में नारे लगाते हुए गांव-गांव भ्रमण किया।

रैली में गूंजे मुख्य नारे थे:

“आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे”

Advertisement

“पढ़ी-लिखी नारी, घर-घर की उजियारी”

“एक भी बच्चा छूटे, संकल्प हमारा टूटे”

इन नारों के माध्यम से बच्चों ने लोगों को यह संदेश दिया कि शिक्षा जीवन का मूल आधार है और प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर के प्रधानाध्यापक योगेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सहायक अध्यापक बसीर अहमद, वीरेंद्र राम, लालू यादव, रामाश्रय यादव व राजन कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं कंपोजिट विद्यालय पारा से प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक इशरत खातून, सत्यशील गौतम, अमरजीत सिंह यादव, राजीव कुमार, विशेष शिक्षक सुधाकर पांडेय और इकबाल अहमद भी रैली में उपस्थित रहकर लोगों को जागरूक करते नज़र आए।

Advertisement

शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यालय में मिलने वाली मिड-डे मील, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस प्रयास से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page