Connect with us

सियासत

भारत देश किसी की बपौती नहीं है, नहीं चलेगी गुंडागर्दी : केजरीवाल

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निजी सचिव और आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ने के बाद इस छापामारी को गुंडागर्दी बताया है। साथ ही कहा कि किसी भी नेता के पास कुछ नहीं मिला है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, मेरे पीए के घर आज 16 घंटे ईडी के 23 अफसरों ने रेड की। गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला। एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई कागज नहीं।इन्होंने मनीष सिसोदिया के यहां छापा मारा, वहां कुछ नहीं मिला। इन्होंने सत्येन्द्र जैन के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। इन्होंने संजय सिंह के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। क्या ईडी किसी के भी घर में ऐसे ही बिना किसी कारण घुस सकती है ? क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है ? इससे साफ है कि ये सभी रेड और गिरफ्तारियां केवल राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही हैं, हमें परेशान करने के लिए, आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए। 2 साल हो गए जांच करते-करते। एक नया पैसा या कोई सबूत नहीं मिला। ये देश कानून और संविधान से चलता है। भारत देश किसी की बपौती नहीं है। ये देश 140 करोड़ लोगों का है। इस किस्म की गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं। 

Loading...

ईडी की 10 ठिकानों में छापामारी- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव निजी सचिव विभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापामारी की। दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy 2021-22) में कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम लगातार एक्शन में है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page