Connect with us

बड़ी खबरें

भारतीय डिफेंस वेबसाइट्स पर पाकिस्तान का साइबर अटैक, गोपनीय जानकारी लीक की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी साइबर सुरक्षा चूक सामने आयी है। भारतीय सेना ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान के हैकर्स ने भारत की प्रमुख रक्षा वेबसाइट्स पर साइबर अटैक किया है। इस हमले के बाद रक्षा कर्मियों की गोपनीय जानकारी लीक होने की आशंका जताई जा रही है।

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है। इसी बीच ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ नामक एक एक्स हैंडल ने भारत की मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) और मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (IDSA) की वेबसाइट्स को टारगेट किया है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस साइबर अटैक में लॉगिन क्रेडेंशियल्स सहित कई संवेदनशील डेटा एक्सपोज़ हो चुके हैं। सरकार और संबंधित संस्थान इस हमले की जांच में जुटे हैं और डेटा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा है और भविष्य में ऐसे हमलों से बचने के लिए साइबर प्रोटेक्शन स्ट्रैटेजी को और मज़बूत करने की योजना बनाई जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page