चन्दौली
“भाजपा हमेशा संविधान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पित” : सुरेंद्र सिंह
चंदौली (जयदेश)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें संविधान गौरव अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह थे।
सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा संविधान को मानने और उसकी रक्षा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “जिन लोगों ने समाज को बांटने का काम किया है, वही आज हम पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन भाजपा हमेशा संविधान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पित रही है।”

जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करना और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जहां दलित समुदाय की संख्या अधिक है।
इस संगोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, जितेंद्र पांडे, गौरव श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, बुद्ध लाल विश्वकर्मा, किरण शर्मा, सुरेश मौर्य, विपिन सिंह, गंगाराम साहनी, रिंकू विश्वकर्मा, सागर कनौजिया, बाबूलाल पासवान, संजय पासवान, सुरेश पासवान, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।
संविधान गौरव अभियान के माध्यम से भाजपा ने डॉक्टर अंबेडकर के योगदान को न केवल सम्मानित करने का प्रयास किया है, बल्कि समाज के हर वर्ग को संविधान के प्रति जागरूक करने की पहल की है। इस अभियान को जिले के सभी मंडलों में सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।
