Connect with us

जौनपुर

भाजपा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक चौरसिया का जलालपुर में भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का किया आह्वान

जलालपुर (जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम क्षेत्र आगमन पर रविवार को जलालपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जलालपुर-फूलपुर बॉर्डर और जलालपुर चौराहे पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

जलालपुर-फूलपुर सीमा पर भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यकर्ताओं ने जताया संगठन विस्तार का संकल्प

इसके बाद जलालपुर चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां भी कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ अशोक चौरसिया का स्वागत किया।

Advertisement

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, डॉ. आलोक सिंह, विपिन सिंह, मुकेश सिंह, संतोष मिश्रा, स्कन्द पटेल, रणविजय सिंह, सुदर्शन सिंह, राजेश सिंह ‘स्टर्लिंग’, कमलेश राय, अजीत सोनकर, रमेश दुबे, अनुपमा राय, सुशील निषाद, ललितमोहन सिंह, विपिन मिश्रा, विशाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह तनु, विशाल शुक्ला, अभिषेक सिंह, कृष्णकुमार सिंह, किशन सिंह, सावित्री मौर्या, मुगना देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page