भदोही
भदोही आगमन पर भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद का भव्य स्वागत
गोपीगंज में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला व अंगवस्त्र पहनाकर किया अभिनंदन
बोले— भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, 2027 में फिर बनेगी सरकार
भदोही (गोपीगंज)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री राकेश बिंद के प्रथम भदोही आगमन पर सोमवार को गोपीगंज नगर में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग कुंवर प्रमोद चंद मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
संगठन की मजबूती पर दिया जोर
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो सभी वर्गों और समुदायों का समान सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करने का कार्य करती रही है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी संगठनात्मक शक्ति के दम पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत समारोह में डॉ. आर.के. बिंद, बड़े बिंद, प्रदीप मौर्य, कमलेश मौर्य, अनिल कुमार, सुनील कुमार बिंद, राजकुमार बिंद, छोटेलाल बिंद, अशोक बिंद, रविशंकर बिंद, लक्ष्मण विश्वकर्मा, पंकज बिंद, राकेश बिंद, गोपाल बिंद, चंद्रशेखर मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
