Connect with us

भदोही

गोपीगंज: विश्व जूनोसिस दिवस पर पशुजनित रोगों से बचाव की दी गई जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

सीएचसी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों और आशा कार्यकर्ताओं को पशुजनित रोगों के लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.आशीष गुप्ता ने कहा कि रेबीज, बर्ड फ्लू सहित कई गंभीर बीमारियां पशुओं से मनुष्यों में फैल सकती हैं। इनसे बचाव के लिए संक्रमित पशुओं से दूरी बनाकर रखें, पालतू पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण कराएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी पशु ने काट लिया हो या उसमें संदिग्ध लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। समय पर उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में पशुजनित रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisement

इस अवसर पर एआरओ सुरेंद्र कुमार मौर्य, विमल कुमार, बीसीपीएम शमा फिरदौस सहित सीएचसी गोपीगंज के स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page